Thursday, October 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा में फतेहपुर मकबरा विवाद पर हंगामा, सरकार का हाथ होने का लगाया आरोप, की नारेबाजी

सरकार पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। सदन में सपा के सदस्याें ने सरकार पर आरोप लगाते हुए वेल में आकर नारेबाजी की।

admin by admin
August 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी विधानसभा में फतेहपुर मकबरा विवाद पर हंगामा, सरकार का हाथ होने का लगाया आरोप, की नारेबाजी
0
SHARES
109
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश। लखनऊ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर में मजार पर तोड़फोड़ करने वालों का मुद्दा उठाया और सरकार पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। सदन में सपा के सदस्याें ने सरकार पर आरोप लगाते हुए वेल में आकर नारेबाजी की।

सदन में प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर में मकबरा में घुसने और ताेड़फाेड़ का मामला उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने एलान किया कि यह स्थान हिंदुओं का है। वे उस पर कब्जा करेंगे। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन पुलिस बल अपर्याप्त था। अध्यक्ष जी, यह सरकार आपसी सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकारी तंत्र का किसी भी प्रकार से कोई भूमिका नहीं है। सरकार इसका खंडन करती है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार का उत्तर आने के बाद समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। दूसरी तरफ हो हल्ला के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायी कार्यों की पूरा किया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा के सदस्य लगभग 55 मिनट के बाद वेल छाेड़कर अपनी सीट पर बैठे।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

इससे पहले यूपी विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सपा विधायक त्रिभुवन दत्त ने मनरेगा की निर्धारित मजदूरी में बढ़ोतरी करने से जुड़ा सवाल किया। इनके सवाल का उत्तर सरकार की तरफ से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में 252 रुपये प्रति दिन की मजदूरी मिल रही है। मनरेगा केंद्र पोषित योजना है। मनरेगा की मजदूरी केंद्र सरकार तय करती है। यूपी सरकार को तय करने का अधिकार नहीं है। हमारी सरकार ने मजदूरी बढ़ाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।

सपा के सदस्य राकेश कुमार वर्मा के सिपाहियों के स्थानांतरण और उन्हें दी जा रही सुविधाओं से जुड़ा सवाल उठाया। इस पर सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ये लोग कई संस्थाओं को बर्बाद कर चुके हैं। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगें पूरी हों। इसी के चलते मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर को बर्बाद किया। अब यह लोग फोर्स को बर्बाद कर देना चाहते हैं। हमारी सरकार ने सिपाहियों के लिए बहुत सुविधाएं प्रदान की है।

सदन में कार्यवाही के दाैरान समाजवादी पार्टी के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा सवाल किया। इस पर सुरेश खन्ना ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक हमारी पार्टी और सरकारें सम्मान करती आई हैं। कोविड के दौरान जिन पत्रकारों का निधन हुआ, उनकी आर्थिक मदद की। पत्रकार बाजपेयी को जिन हिस्ट्रीशीटर ने मारा उसका कहीं न कहीं संबंध आप लोगों से रहा है। हालांकि अब वह नहीं है। ऊपर पहुंच गए हैं।

फहीम इरफान ने जलशक्ति से जुड़ा सवाल किया। इस पर मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि कसम खा कर कहें कि आपके गांव में पानी नहीं आ रहा है। इस पर फहीम ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। पश्चिम का कोई जिला पूरा हुआ हो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह डेटा उस कम्पनी ने दिया है, जिसे कार्य करने को दिया गया है। अगर उसने गलत सूचना दी होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो कार्य पूरा नहीं हुआ, उसे पूरा कर लिए जाएगा।

सपा के सदस्य पंकज मालिक के कानून व्यवस्था के सवाल पर सुरेश खन्ना ने कहा कि इस सरकार ने पहली बार 100 दिन में सजा दिलवाई। बहराइच में 27 दिन में आजीवन कारावास। सीतापुर में 32 दिन के अंदर फैसला आया। इस प्रकार छह केस 2024 में हैं जिनमें 100 दिन के अंदर सजा हुई। 2025 में 11 मामलों में सजा दिलाई गई। 12 मंडलों में फॉरेंसिक लैब स्थापित की गई है। तीन में निर्माणाधीन है। बचे हुए तीन मंडलों में भूमि मिलते ही लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा हर जिले दो-दो मोबाइल फॉरेंसिक लैब उपलब्ध कराई गई है।

कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सदन ने बधाई दी। संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में प्रस्ताव रखा। इसे विधायक नीरज बोरा विस्तार से आगे बढ़ाया। कैप्टन शुभांशु शुक्ला लखनऊ के त्रिवेणी नगर के निवासी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा सदन कैटन शुभांशु शुक्ला को बधाई देता है। इसके साथ ही यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को पद्मश्री मिलने पर सदन ने बधाई दी।

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर अभियान की शुरुआत

Next Post

यूपी: बदायूं में जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत

Next Post
यूपी: बदायूं में जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत

यूपी: बदायूं में जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर का युवक आशिकी के चक्कर में बन गया फर्जी दरोगा, धमकी देकर करने लगा वसूली, मेरठ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर का युवक आशिकी के चक्कर में बन गया फर्जी दरोगा, धमकी देकर करने लगा वसूली, मेरठ में गिरफ्तार

1 year ago
अभी-अभी: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 दिन बढ़ी!, क्लिक कर पढे पूरी खबर

अभी-अभी: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 दिन बढ़ी!, क्लिक कर पढे पूरी खबर

1 year ago
PM Kisan Yojana: इन वजहों से अटक सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, यहां जानें पूरी डिटेल

PM Kisan Yojana: इन वजहों से अटक सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, यहां जानें पूरी डिटेल

1 year ago
शामली में कांवड़ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत बेहद गंभीर

शामली में कांवड़ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत बेहद गंभीर

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In