मुज़फ्फरनगर। कलेक्ट्रेट पहुंचे सहारनपुर मंडल आयुक्त अटल कुमार राय ने कलेक्ट्रेट के सभी विभागों का निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे सहारनपुर मंडल आयुक्त को उन्होंने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में लीची का पौधा लगाया। और कलेक्ट्रेट के सभी विभागों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है और रिकॉर्ड रूम का भी मैंने निरीक्षण किया है यहां पर सभी चीजें सामान्य पाई गई है। इसके साथ ही सहारनपुर मंडल कमिश्नर नें फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने की बात कही।










Discussion about this post