भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के वारी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी सिंदूर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन- फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के घरवालों ने तहरीर के माध्यम से बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। उसके बाद से ही पति द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।











Discussion about this post