शामली। शामली जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने गए लोगों को शर्मसार होना पड़ा। खाना खाने के बाद करीब दर्जनों लोगों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी लोगों को उनके परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर का है। जहां कल गांव निवासी सुरेंद्र के घर शादी समारोह का आयोजन था। जहां गांव खोड़समा से बारात आई थी। शादी समारोह में आए लोगों के मुताबिक खाना खाने के बाद अचानक कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे।
जिसके चलते शादी समारोह में खाना खाने वाले पुरुष, महिलाएं और बच्चों की हालत बिगड़ती देख सभी लोग अस्पतालों की तरफ भागने लगे। इस संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण लोगों की हालत बिगड़ी है। जिस मरीज की हालत गंभीर नजर आ रही है उसे रेफर किया जाएगा। फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में खाना खाने से करीब 60 से 70 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं।











Discussion about this post