मुजफ्फरनगर। जिले में विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ ने नगर पालिका परिषद के सभासदों के साथ बैठक कर अभियान में सहयोग की अपील की।
पंकज प्रकाश राठौड़ ने बताया कि यह भारत निर्वाचन आयोग के तहत चलाया जा रहा SIR (स्पेशल इंसेंटिव रिव्यू) कार्यक्रम है। इसके तहत लोगों को मतदाता सूची और अभियान से संबंधित जानकारी दी जा रही है और किसी भी प्रकार की शंका दूर की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में BLO अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन वे प्रतिदिन हर वार्ड में घर-घर जाकर जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
एसआईआर अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।










Discussion about this post