मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया, जिसमें क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, कैंटीन व अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहीं।
एसएसपी ने भोजनालय में बन रहे भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने वहां कार्यरत स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए इनाम स्वरूप नकद राशि दी। अनुचर नवीन को 1000 रुपये और अनुचर विनोद, उषा, अनीता, मुस्कान और मिथिलेश को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
निरीक्षण के बाद आदेश कक्ष में अर्दली रूम की कार्रवाई की गई, जहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसपी सिटी, एएसपी लाइन, सीओ कोतवाली, सीओ सरधना और सीओ ट्रैफिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
परेड में पुलिस लाइन, स्पेशल क्यूआरटी, थानों, शाखाओं और कार्यालयों से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। एसएसपी ने सभी को अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।











Discussion about this post