मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 28 जून को शाहपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल व एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी मौजूद रहीं। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आम जन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जनता द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच कर तय समय में उसका समाधान करें। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर जांच करने की बात कही।
समाधान दिवस के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। एसपी ग्रामीण ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी और बताया कि अज्ञात कॉल्स, लिंक या संदिग्ध ऑनलाइन व्यवहार से सावधान रहें। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और समाधान दिवस को आमजन के लिए उपयोगी बताया।










Discussion about this post