Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

इमरजेंसी की वह ‘ग्लैमर गर्ल’, संजय गांधी की सियासी मंडली की थी खास, जिनसे चिढ़ती थीं मेनका

इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपी गई इमरजेंसी को इस 25 जून को 50 साल पूरे हो गए हैं. जब भी इसकी चर्चा होती है, जहन में कई किरदार उभर आते हैं.

admin by admin
June 26, 2025
in नई दिल्ली
इमरजेंसी की वह ‘ग्लैमर गर्ल’, संजय गांधी की सियासी मंडली की थी खास, जिनसे चिढ़ती थीं मेनका
0
SHARES
239
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली : संजय गांधी की मंडली में अधिकांश लोग वे थे, जिनका किसी न किसी तरह से राजनीति से नाता था, फिर चाहे वो बंसीलाल हों या विद्याचरण शुक्ल अथवा अंबिका सोनी. लेकिन उनकी सियासी मंडली में एक सोशलाइट रुखसाना सुल्ताना की मौजूदगी कई लोगों को चौंकाती भी थी तो मेनका से लेकर अंबिका तक… अनेक नेताओं की आंखों में खटकती भी थी.
रुखसाना एक अलग तरह की मुखर शख्सियत रहीं. आपातकाल के दौरान उन्होंने दिल्ली की मुस्लिम बस्तियों में संजय की प्रतिनिधि के रूप में काम किया था. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर अंबिका सोनी अक्सर संजय के साथ मंच साझा करती थीं और उनकी तारीफ में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखती थीं. संजय के साथ अपनी नजदीकी जताने के लिए उधर रुखसाना भी कभी मौका नहीं छोड़तीं और कहतीं कि वह और संजय तो ‘आइसक्रीम बडीज’ हैं. अब इसका मतलब तो वही जानती थीं.

अभिनेत्री बेगम पारा की भतीजी और 1950 के दशक की एक पिन-अप गर्ल रहीं रुखसाना ने एक सिख से शादी की थी. लेकिन यह ज्यादा समय तक चली नहीं. कनॉट सर्कस पर उनका एक बुटीक था, जहां से वे कमीशन पर हीरों के महंगे गहने बेचती थीं. एक दिन प्रधानमंत्री के बेटे को अपनी बुटीक पर देखकर रुखसाना बेहद उत्साहित हो गईं. उन्होंने संजय से यह कहने में देरी नहीं की कि वे उनके नेतृत्व गुणों से अत्यंत प्रभावित हैं और अपना पूरा जीवन उनके ‘मिशन’ को समर्पित करना चाहती हैं.

रुखसाना का इतनी तेजी से उभार मेनका, इंदिरा, अंबिका और कई अन्य लोगों को रास नहीं आ रहा था, लेकिन संजय उन्हें लगातार झुग्गियों और मुस्लिम बहुल जामा मस्जिद क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करते रहे. एक बार इंदिरा गांधी को यह कहते सुना गया था, ‘वह (रुखसाना) बड़ी बेढंगी सोच वाली औरत है.’ मेनका ने भी कहा था, रुखसाना बड़ी बकवास बातें करती है.

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

जामा मस्जिद क्षेत्र में रुखसाना को परफ्यूम लगाए, भारी मेकअप किए, ढेर सारे गहने पहने, आंखों पर गुलाबी चश्मा लगाए, रेशमी साड़ी और लो-कट वाली चोली में देखकर पुरुष और महिलाएं दोनों बिल्कुल असहज हो जाते थे. लेकिन उनकी प्रतिक्रियाओं से रुखसाना को कोई फर्क नहीं पड़ता था. वे कहा करती थीं कि उनके गहने तो उनकी शख्सियत का हिस्सा हैं. वे पूछती, ‘मैं अपनी असल पहचान क्यों छोड़ूं?’. उन्हें जामा मस्जिद इलाके में अपनी नाक पर कोलोन से भीगा रूमाल रखे और अपने मशहूर बड़े-से ‘गो-गो’ चश्मे में घूमते हुए अक्सर देखा जाता था.

कहा जाता है कि एक बार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन्हें 8,000 पुरुषों को नसबंदी के लिए ‘प्रेरित’ करने के एवज में कथित तौर पर 84 हजार रुपए की राशि दी थी. जून 1976 में जब वे दिल्ली के पुराने हिस्से में स्थित तुर्कमान गेट क्षेत्र में कई दुकानों को ध्वस्त किए जाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तो उसी समय अनेक लोग विरोध पर उतर आए थे. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. अंतत: गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोग मारे गए थे.

पत्रकार एवं लेखिका प्रोमिला कल्हण को दिए एक इंटरव्यू में अंबिका सोनी ने रुखसाना की गतिविधियों की आलोचना करते हुए कहा था कि वो (अंबिका) इंदिरा के आवास पर रुखसाना की मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं. बकौल अंबिका, उन्होंने इंदिरा को रुखसाना व संजय की नजदीकियों को लेकर आगाह करने की कोशिश की थी, लेकिन इंदिरा ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. जब अंबिका ने दोबारा से यही प्रयास किए तो इंदिरा ने उनसे (अंबिका) ही कह दिया कि वे स्वयं इस बारे में संजय से बात करें. लेकिन संजय ने अंबिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा था: “युवा कांग्रेस को रुखसाना की जरूरत है, रुखसाना को युवा कांग्रेस की नहीं..’ (प्रोमिला कल्हण, ब्लैक वेडनेसडे, स्टर्लिंग पब्लिशर्स, नई दिल्ली, 1977).

मेनका की नजर में संजय सदैव एक फिक्रमंद और देखभाल करने वाले पति रहे. मेनका की तबीयत थोड़ी भी ठीक नहीं होती तो संजय संसद छोड़कर उनके साथ रहते. असामयिक मृत्यु से तीन महीने पहले जब उनके बेटे वरुण फिरोज का जन्म होना था, तब मेनका को लेकर संजय एम्स गए और बच्चे के जन्म के दौरान पूरे समय उनके साथ ही रहे. बकौल मेनका, ‘बाद में एम्स के डॉक्टरों ने मुझे बताया था कि वे ऐसे पहले पुरुष थे, जो प्रसव के समय अपनी पत्नी के साथ डिलीवरी रूम में थे.’ (मेनका गांधी, ‘संजय गांधी’, वकील, फेफर्स एंड सायमन्स लिमिटेड, मुंबई, 1980).

स्तंभकार कुमकुम चड्ढा, जिन्होंने आपातकाल के दौरान और उसके बाद संजय गांधी को कवर किया था, याद करती हैं कि एक बार संजय ने न्यायपालिका की आलोचना करते हुए उन्हें एक विवादास्पद इंटरव्यू दिया. अगली सुबह उन्होंने कुमकुम को यह पूछने के लिए फोन किया कि कहीं उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही या उन्हें किसी कानूनी मदद की दरकार तो नहीं है? संजय ने तब एक वकील आर.के. आनंद (जो बाद में सांसद बने) को उनके घर यह बताने के लिए भेजा कि जरूरत पड़ने पर वे (संजय) सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं.

ShareTweetSend
Previous Post

दोस्त हो तो रूस जैसा…भारत को मिलेगा चीन-पाकिस्तान में तबाही मचाने वाला सुपर फाइटर जेट, दुश्मन को नहीं दिखेगा

Next Post

यूपी की इस महिला ने रेलवे ट्रैक पर कर डाला इतना बड़ा कांड, बदलना पड़ा 15 ट्रेनों का रूट……

Next Post
यूपी की इस महिला ने  रेलवे ट्रैक पर  कर डाला  इतना बड़ा कांड, बदलना पड़ा 15 ट्रेनों का रूट……

यूपी की इस महिला ने रेलवे ट्रैक पर कर डाला इतना बड़ा कांड, बदलना पड़ा 15 ट्रेनों का रूट......

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

पूर्व क्रिकेटर अफरीदी का बड़ा बयान- भारत के सामने टिक नहीं पाएगा पाकिस्तान, शोएब-रमिज़ ने भी जताई सहमति

पूर्व क्रिकेटर अफरीदी का बड़ा बयान- भारत के सामने टिक नहीं पाएगा पाकिस्तान, शोएब-रमिज़ ने भी जताई सहमति

7 months ago
बुर्का पहन राम मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला आलमीन ने गाया ऐसा गाना जिसे सुन हर कोई रह गया हैरान!

बुर्का पहन राम मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला आलमीन ने गाया ऐसा गाना जिसे सुन हर कोई रह गया हैरान!

10 months ago
यूपी : सपा सांसद इकरा हसन का आपत्तिजनक AI एडिट वीडियो वायरल करने वाले मेवात के नूह से निकले, आगे क्या हुआ?

यूपी : सपा सांसद इकरा हसन का आपत्तिजनक AI एडिट वीडियो वायरल करने वाले मेवात के नूह से निकले, आगे क्या हुआ?

9 months ago
मुजफ्फरनगर में ‘मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी किया रवाना

मुजफ्फरनगर में ‘मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी किया रवाना

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In