बंगलुरू। कर्नाटक में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के सिर पर मंडरा रहे संकट के बादल हटते नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ओर डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के बीच आज नाश्ते पर हुई करीब एक घंटे की बैठक के बाद दोनों नेताओं ने आपसी टकराव की चर्चाओं को नकारते हुए भाजपा ओर उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि उनके पास विधायकों की संख्या काफी अधिक है और सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिशें विफल साबित होंगी।
कर्नाटक में पिछले काफी समय से सरकार में खटपट की खबरे आ रही थी। कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया ओर डीके शिवकुमार के बीच खटपट चल रही है, जिसके चलते यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा ओर उसके सहयोगी दल जेडीएस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की चर्चाओं ने इन आशंकाओं को ओर बल दिया।
आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ओर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच नाश्ते पर करीब एक घंटा बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। दोनों नेताओं ने आपसी टकराव की खबरों को निराधार बताते हुए भाजपा ओर जेडीएस द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं को बेअसर करार दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि उनके बीच मतभेद की जो खबरे आ रही है, वहं निर्रथक है ओर भाजपा व जेडीएस द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास की कोशिशें बेअसर है, क्योकि कांग्रेस के पास 140 विधायकों की मजबूत संख्या है।











Discussion about this post