मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महानगर संगठन की ओर से कमेटी के गठन की प्रक्रिया के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन ने राशिद राणा पुत्र अथहर अली, निवासी मकान नंबर-1105, कुंगर पट्टी, सुजडू को महानगर (प्रचार मंत्री) के पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि राशिद राणा को संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करते हुए प्रचार-प्रसार को और अधिक मजबूत करेंगे।
नवनियुक्त प्रचार मंत्री राशिद राणा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे
चौधरी नरेश टिकैत जिंदाबाद
चौधरी राकेश टिकैत जिंदाबाद
गुलबहार राव महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर










Discussion about this post