मुजफ्फरनगर। आगामी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में 13 जिलों के लगभग 17,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने आज सेना के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। भर्ती परीक्षा 21 अगस्त से 8 सितंबर तक मुजफ्फरनगर के स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है, जिसमें अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। सभी विभागों को इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित हो।
सेना के करनाल सत्यजीत ने बताया कि इस बार की अग्निवीर भर्ती में लगभग 63,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17,000 अभ्यर्थी चयनित होकर यहां फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देंगे। भर्ती में शामिल 13 जिलों के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर में अपनी परीक्षा देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया में ड्रग चेकिंग भी शामिल की गई है। सभी अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की जाएगी और यदि कोई ड्रग का सेवन करता पाया गया तो उसे भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post