मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर 13.65 लाख रुपये चोरी कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक को पकड़ते हुए पुलिस ने न केवल फरार वाहन को बरामद किया, बल्कि उसमें रखे 13 लाख 63 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिये। कुल बरामदगी लगभग 63 लाख 63 हजार रुपये की हुई है। इस सफलता को पुलिस विभाग ने एक सराहनीय कार्य के रूप में चिन्हित किया है।
5 अगस्त 2025 को दिल्ली निवासी आयुष जैन ने थाना खतौली पर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने चाचा के साथ एक फार्च्यूनर (DL 07 CW 9600) में सवार होकर 13 लाख 65 हजार रुपये के कलेक्शन के साथ दिल्ली लौट रहे थे। गाड़ी का संचालन चालक प्रेम उर्फ परमेश्वर यादव कर रहा था। खतौली बाईपास स्थित एसवी पंजाबी ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके, लेकिन ड्राइवर ने खाने से इनकार कर दिया और कुछ देर बाद गाड़ी और नकदी लेकर फरार हो गया।










Discussion about this post