गाजीपुर। प्रेमी के चक्कर में अपनी शादीशुदा जिंदगी में आग लगाने वाली महिला की जिंदगी नर्क बन गई। जिस प्रेमी के लिए महिला ने पति को छोडा उसने शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसके साथ शादी से इनकार कर दिया। अब प्रेमी उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमका रहा है। महिला अब भी प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अडी है, ओर उसने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी एक युवक से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हो गया। प्रेमी के कहने पर युवती पति और ससुराल से नाता तोड़कर अपने गांव वापस चली आई। इस दौरान युवक ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
शादी की बात करने जब युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो उन्हें गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया। युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन युवक को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।










Discussion about this post