मुजफ्फरनगर। शहर के स्थानीय क्रिकेट जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। जानसठ रोड स्थित क्रिकेट बॉक्स में टेनिस बॉल से चल रहे एक मुकाबले के दौरान कृष्णापुरी निवासी प्रतिष्ठित खिलाड़ी नंद किशोर ‘नंदू’ शर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष) का अचानक निधन हो गया।
मैदान पर बिगड़ी तबीयत-
बताया गया कि मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया था। शनिवार को मुकाबले के पहले ही दिन, व्यापार मंडल की टीम से खेल रहे नंदू शर्मा सोफे पर बैठने के बाद अचानक नीचे गिर गए। यह देखकर वहां मौजूद व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित अन्य खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया।
साथियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (CPR) देने की कोशिश की और गंभीर स्थिति को भांपते हुए तत्काल पास के एसकेबी आरोग्यम अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन हार्टबीट न होने के कारण नंदू शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।
शोक की लहर-
नंदू शर्मा, चरथावल विधायक पंकज मलिक के करीबी माने जाते थे। उनकी छवि एक समर्पित खिलाड़ी, सम्मानित व्यापारी और स्थानीय खेल के एक प्रेरक चेहरे के रूप में थी। उनकी अचानक मृत्यु की खबर फैलते ही खिलाड़ियों में शोक छा गया और चल रहे मैच को तत्काल रोक दिया गया। स्थानीय क्रिकेट जगत और उनके जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त है।










Discussion about this post