मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम मोहम्मद अली और मोहम्मद कासिम पुत्रगण यामीन निवासी मकान नंबर 5 जनकपुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ हैं।
आरोपियों ने वादी आरिफ पुत्र रहीसुद्दीन नि0 म0नं0 1166 सराय वहलीम सोहराब थाना कोतवाली मेरठ के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बैंकों से लोन लेना, मउसके कान का फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना लिसाडी गेट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के आरोपी मौ0 अली और मौ0 कासिम को बिजली घर जनकपुरी से गिरफ्तार किया है।











Discussion about this post