चरथावल। मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव नगला राई के जंगल में गेहूं की थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर बघराजपुर गांव के मजदूर अमित की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अमित नगला राई के जंगल में गेहूं की थ्रेसर मशीन में लगा था। इसी दौरान वह अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की तहकीकात की जा रही है।
वहीं, अमित की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने न केवल अमित के परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।










Discussion about this post