मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के कादीपुर गांव में शनिवार को मामूली कहासुनी ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब बुजुर्ग महिला कलावती (72) की पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कलावती देवी की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। गांववालों ने विवाद को शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक अचानक फावड़ा लेकर आया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
भोपा थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय इतिहास के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post