मुज़फ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना इलाके में लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए, तो दूसरी घटना में तीन नकाबपोश बदमाश एक व्यापारी के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर सवा लाख रुपये लूट ले गए।
मलीरा निवासी किसान महेश त्यागी ने बताया कि वह रोहाना स्थित बैंक से गन्ने के भुगतान के तौर पर दो लाख रुपये निकालकर बाइक की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए, जिनमें से एक ने उनके हाथ से थैला छीन लिया और खामपुर रोड की ओर फरार हो गए। महेश त्यागी ने पुलिस से नगदी और जरूरी कागजात की बरामदगी की मांग की है।
वहीं, दूसरी घटना रोहाना पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, जहां एक कॉस्मेटिक व्यापारी के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी अलका जैन को बंधक बनाकर अलमारी में रखी सवा लाख रुपये की नगदी लूट ली। पीड़िता ने बताया कि बदमाश चॉकलेट मांगने के बहाने घर में घुसे और मारपीट करते हुए बाथरूम में बंद करने की कोशिश की।
महिला का आरोप है कि उसने 112 नंबर पर कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।











Discussion about this post