मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हैड़ी में सोमवार रात एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा और चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
फिलहाल, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। चरथावल पुलिस ने हत्या के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।










Discussion about this post