नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि, एयर इंडिया यात्रियों के साथ धोखा कर रही है। उनसे यात्रा का पैसा तो पूरा वसूलती है लेकिन सेवाओं के नाम पर उन्हें टूटी सीट आवंटित करती है। कृषि मंत्री शनिवार को भोपाल से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकिट बुक की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट आवंटित हुई।
शिवराज जब सीट पर बैठे तो उनको तकलीफ का समाना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। इसके सम्बन्ध में उन्होएँ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने एयर इंडिया की सेवाओं पर जमकर निशाना साधा। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगी है











Discussion about this post