अलीगढ़ : आज 18 अप्रैल को राहुल को उसके ताऊ आदि परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को राहुल के सुपुर्द कर दिया गया। सपना और राहुल दोनों वन स्टॉप सेँटर से दादों थाना अंतर्गत एक साथ जिंदगी बिताने के लिए चले गए।
6 अप्रैल को बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ सास के जाने से शुरू हुई लव स्टोरी का अंत हो गया। होने वाली सास ने पति और बच्चों को छोड़कर होने वाले दामाद का हाथ थाम लिया। काउंसलिंग के बाद महिला को होने वाले दामाद के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों वहां से एक दूसरे का हाथ थाम कर दादों थाना अंतर्गत गांव पहुंच रहे हैं।
16 अप्रैल को होने वाले दामाद राहुल के साथ होने वाली सास सपना दादों थाने पहुंचे। वहां से मडराक पुलिस दोनों को लेकर थाने आई। लड़के को थाने में रखा गया और महिला को अलीगढ़ वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। फिर शुरू हुआ दोनों की काउंसलिंग का काम, 17 और 18 अप्रैल को महिला को उसके परिवार से बातचीत कराईं गईं। पति महिला को साथ ले जाने को तैयार हुआ, पर महिला राहुल के साथ ही जाने पर अड़ी रही। आज 18 अप्रैल को राहुल को उसके ताऊ आदि परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को राहुल के सुपुर्द कर दिया गया।
सपना और राहुल दोनों वन स्टॉप सेँटर से दादों थाना अंतर्गत एक साथ जिंदगी बिताने के लिए चले गए। पुलिस पति के जेवर और रुपये ले जाने वाले मामले की जांच की बात कह रही है।
16 अप्रैल को दोपहर को लौटे सास और दामाद अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए है। बच्चों और पड़ोसियों ने सास को खूब समझाया लेकिन वह नहीं मानी और आज काउंसलिंग होने के बाद वह होने वाले दामाद के साथ उसके घर चली गई। मडराक थाने से शाम 7 बजे के लगभग होने वाला दामाद मडराक थाने से वन स्टॉप के लिए निकल गया। जहां पर उसकी मुलाकात होने वाली सांस से होनी थी।
लड़की और लड़के की शादी 16 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही लड़की की मां अपना दिल दामाद को दे बैठी। मां ने ही अपनी बेटी की खुशियों पर पानी फेर दिया। महिला होने वाले दामाद के बाद चली गई। जिसके बाद पुलिस महिला ओर होने वाले दामाद को ढूंढने में लग गई, लेकिन होने वाली सास और होने वाला दामाद अपने आप 16 अप्रैल को दोपहर में दादों थाने में आ गए। जिसके बाद दादों थाने से दोनों को मडराक थाना भेज दिया गया। जहां पर दोनों से लगातार पूछताछ हुई। साथ ही घर वालों ओर पड़ोसियों ने खूब समझाया लेकिन महिला नहीं मानी। खूब काउंसलिंग कराई गई।
आज होने वाले दामाद के साथ सास चली गई। महिला के पति ने बताया कि रिश्ते की एक मौसी थी, उनके लड़के ने इस लड़के के बारे में बताया था तब हमने लड़का देखा तो हमे पसंद आ गया। इसी बीच 3 महीने से लगातार अपने होने वाले दामाद से सास बात करती रही। कई बार शक किया तो उसने कहा कि कुछ दिन की बात है लड़की की शादी हो जाएगी फिर कहीं कोई बात नहीं हो रही। इसी को लेकर लड़की के पिता का कहना है कि हमने ज्यादा शक इसलिए नहीं किया क्योंकि एक मां और बेटे का रिश्ता पवित्र होता है।
लड़की के पिता का कहना है कि शुरुआत में तो महिला की अपने होने वाले दामाद से लगभग 4-5 घंटा बातें होती थीं लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया ये समय 20 घंटे तक पहुंच गया। 6 अप्रैल को सास दामाद के साथ चली गई। महिला के पति जितेन्द्र का कहना है कि हमारा रिश्ता तो तभी खत्म हो गया था जब महिला घर से फरार हो गई थी। लेकिन मैने बच्चों की देखभाल और घर की स्थिति को देखकर उसे घर में आने के लिए कहा था। लेकिन आज से उसका और हमारा रिश्ता खत्म हो गया है। साथ ही महिला से जेवरात व नगदी चाहिए जो उसे अभी तक नहीं मिले हैं।











Discussion about this post