मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न हुए। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के महाविद्यालयों के शिक्षकों ने मतदान किया। देर रात चुनाव के नतीजे जारी हुए। संघ के अध्यक्ष पद पर वीवी पीजी कॉलेज शामली के जयवेंद्र तोमर ने अपनी जगह बनाई। महामंत्री पद के लिए डीएवी कॉलेज के सुभाष चंद्रा को चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ईशपाल सिंह ने बताया कि संघ में 6 पदों के लिए 25 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। रविवार को 377 मतदाताओं में से 335 शिक्षकों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर एक, संयुक्त मंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर एक और फुपुक्ता प्रतिनिधि के लिए दो प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कराए गए।
चुनाव अधिकारी डॉ. ऋषिपाल सिंह और डॉ प्रदीप कुमार ने चुनाव समेत डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने मतदान कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराया।










Discussion about this post