नई दिल्ली :समय के साथ सभी की उम्र बढ़ती है और उम्र बढ़ने के साथ आपको कई प्रकार की परेशानी भी होने लग जाती है। लेकिन महिलाओं को इससे ज्यादा परेशानी होती है और एक नेचुरल प्रक्रिया है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, तो शरीर कमजोर होने लग जाता है। विशेष रूप से महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ काफी बदलाव होते हैं जो 30 वर्ष की उम्र के बाद तेज गती से होता है। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में विटामिन बी12, विटामिन सी, विटामिन डी, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी होने लग जाती हैं ये कमी एक-दो नहीं बल्कि कई बीमारियों को जन्म देने का काम करती है। महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खासकर 30 वर्ष की आयु के बीच वाली महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क होने की जरूरती हैं महिलाओं को अपनी डाइट में फलों को शामिल जरूर करना चाहिए और इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएं हेल्दी लाइफ बना सकती है।
चेरी ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। हड्डियों की कमजोरी और अर्थराइटिस जैसी संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करने में कारगर साबित होती है। चेरी का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
टमाटर खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा भोजन है। टमाटर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व लाइकोपीन होता है जो हेल्दी स्किन को बनाए रखने के लिए कारगर साबित होता है। इसके अलावा फेफड़ों और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में इसका विशेष योगदान होता है।
पपीता विटामिन और पोषक तत्वों का सोर्स है। इसमें विटामिन ए और सी, फोलेट और फाइटोकेमिकल्स शामिल होते है जो दिल की बीमारियों, डायबिटीज और पाचन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
सेब पेक्टिन फाइबर का अच्छा सोर्स है। यह पाचन में मदद करता है और अच्छी हेल्थ को बढ़ावा देता है। पेट को लंबे समय तक भरा होने का एहसास कराता है और वजन को कम करने का भी अच्छा उपाय है।











Discussion about this post