मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित विनोद शाह इंडस्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। आरा मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलती गई और सुबह तक भयावह रूप ले लिया।
कर्मचारियों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। कर्मचारियों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काबू में नहीं आई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार से आग पर काबू पाया।
आग में शीशम, सागौन और लिपिस्टिक की कीमती लकड़ियां जलकर राख हो गईं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और बिजली के तार भी जल गए। प्लाईवुड का काम करने वाली इस फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।










Discussion about this post