मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र में एक युवक के गंगा बैराज में कूदने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रविवार दोपहर की है, जब एक युवक ने गंगा बैराज के गेट नंबर 15 के सामने अपनी बाइक खड़ी की और नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान मीरापुर के मोहल्ला नवाबपट्टी निवासी 30 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र बिजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सचिन किसी पारिवारिक बात को लेकर घर से नाराज था और सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी बाइक और चप्पल बैराज के किनारे बरामद हुईं। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत रामराज पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के कागजातों के आधार पर युवक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के दर्जनों लोग बैराज पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसओ रामराज सुनील कसाना ने मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।
हालांकि देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद एसओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाया गया है। यह टीम देर रात तक बैराज पहुंचेगी और सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाएगी।इधर घटना के बाद बैराज पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। परिजन सचिन की सलामती की दुआ करते हुए बदहवास हालत में नजर आए।










Discussion about this post