मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका परिषद से रालोद को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए छह पार्षद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को सपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की मौजूदगी में इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया गया।किया गया।
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान से प्रेरित होकर रालोद और बसपा से जुड़े नेताओं ने सपा का दामन थामा।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद नगर अध्यक्ष के रूप में हाजी वसीम सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नरेश कश्यप और लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष के रूप में प्रियांशु सैनी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे।
इस अवसर पर खतौली नगर पालिका परिषद के वार्ड 8 से शगुफ्ता परवीन, वार्ड 15 से डॉ. हारून, वार्ड 18 से एहतेशाम, वार्ड 19 से अब्दुल सत्तार, वार्ड 20 से आस मोहम्मद और वार्ड 21 से मोहम्मद सद्दाम के साथ-साथ बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मौ. अरशद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने रालोद को अवसरवादी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा की नाकाम सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है और जल्द ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों में भगदड़ मचना तय है।
इस मौके पर सपा खतौली विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष जावेद सोल्जर, इमलाक प्रधान, सैयद ताजुद्दीन, इरशाद जाट, अभिषेक गोयल एडवोकेट, दानिश, एहतेशाम गुड्डू, शशांक त्यागी, गगन महावी, आशु मलिक प्रधान, नबील कुरैशी, अरशद सिद्दीकी, इरफान, हुसैन राणा, कमर खान, हाजी यूसुफ, सलीम अंसारी, परवेज अली, शाहिद अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post