मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-बिजनौर मार्ग पर स्थित गंगा बैराज पुल को एक महीने के लंबे इंतजार के बाद जनता के लिए खोल दिया गया है। पुल की मरम्मत व अन्य कार्यों के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित था, जिससे हजारों नागरिकों को दैनिक आवागमन, व्यापार, शिक्षा और नौकरी से संबंधित भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के हस्तक्षेप और सतत निगरानी के चलते यह मार्ग पुनः चालू किया गया। उन्होंने इस प्रकरण की लगातार समीक्षा की और संबंधित विभागों को त्वरित निर्देश जारी किए।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जीवनशैली, व्यापार और आवश्यक जरूरतों से जुड़ा अहम संसाधन है। “जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही हमारी प्राथमिकता है।
बैराज पुल बंद होने के कारण शिक्षकों, व्यापारियों, नौकरीपेशा नागरिकों और रोजमर्रा के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल के खुलते ही क्षेत्रवासियों में राहत की लहर दौड़ गई है।










Discussion about this post