मेरठ। मेरठ के सिवाल खास कस्बे में सोमवार सुबह जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा सिवाल खास निवासी किशोरी पुत्र कांति प्रसाद 30 वर्ष मेरठ मेट्रो में काम करता था। नौ अप्रैल को कस्बा सिवाल निवासी विकास की हत्या में किशोरी जमानत पर जेल से बाहर आया था। सोमवार सुबह किशोरी अंबेडकर भवन के पास स्थित दुकान से दूध लेने गया था। इस दौरान किशोरी मोबाइल पर किसी से बात करता हुआ अंबेडकर भवन के मैदान में टहलने लगा। इस बीच ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज आई।
ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो किशोरी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। किशोरी की कनपटी पर गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को घटना से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। किसी प्रकार पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार जेल से आने के बाद से विकास के परिजन किशोरी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।











Discussion about this post