हरदोई। कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अटूट होता है। दोनों के रिश्ते के नींव भरोसे पर टिकी होती लेकिन जब ये भरोसा टूटता है तो दोनों का रिश्ता पलभर में चूर-चूर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां पत्नी की बेरुखी और उसकी बेवफाई से एक मजदूर पति इस कदर टूट गया कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली।
दरअसल एक महिला का पड़ोस के ही हकीम से अवैध संबंध चल रहे थे। मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति से अवैध संबंध की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दो दिन पहले पत्नी उसी हकीम के पास भाग निकली।
क्षेत्र में प्रेमी संग महिला के भागने की चर्चा हुई तो पति की जीना दूभर हो गया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी से फोन पर किसी तरह से संपर्क किया तो दोनों ने वापस आने से इनकार कर दिया और महिला ने अपने पति से कह दिया कि तुम जहर खा लो। यही बात पति को चुभ गई और उसने जहर खाकर जान दे दी। पिता की मौत से दुखी बेटी ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाताहकीम निवासी सर्वेश उर्फ लाली नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के मोहल्ले के ही हकीम से अवैध संबंध थे। पुत्री के अनुसार 30 जुलाई को उसकी मां बिना किसी को बताए हकीम के साथ चली गई। सर्वेश ने जब पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया तो पत्नी और हकीम ने कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात कर की। पत्नी ने आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। इससे आहत होकर सर्वेश ने खुद जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक द्वारा विषैला पदार्थ खाए जाने की जानकारी पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री की तहरीर के आधार पर महिला और हकीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।











Discussion about this post