मुजफ्फरनगर। जिले के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के तहत, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपूर्वा यादव को बुढ़ाना का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। उन्हें मोनालिसा जौहरी के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका तबादला बहराइच कर दिया गया है।
मूल रूप से मैनपुरी की निवासी अपूर्वा यादव इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी कर चुकी हैं, लेकिन देश सेवा के जज़्बे ने उन्हें सिविल सेवा की ओर मोड़ा। यूपीएससी में सफलता हासिल कर अब उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा है।
अपूर्वा यादव ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह पद मेरे लिए सेवा का अवसर है। मैं पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ बुढ़ाना की जनता की सेवा करूंगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करूंगी।”
बुढ़ाना की जनता को उनसे युवा ऊर्जा, प्रशासनिक पारदर्शिता और प्रभावी निर्णय की उम्मीदें हैं।










Discussion about this post