शामली। खरीफ फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बीज विक्रेताओं की दुकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
जिलाधिकारी शामली के निर्देश पर गठित टीमों ने जनपद की कुल 24 बीज दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने धान बीज के 12 नमूने लिए, जिसमें मै० राम टेडर्स, कोंधला से 01 नमूना,एग्री जंक्शन, कोंधला से 01 नमूना,मै० बालाजी टेडर्स, कोंधला से 04 नमूने,किसान बीज स्टोर, कोंधला से 04 नमूने,मै० अग्रवाल फर्टिलाइजर, झिंझाना से 02 नमूने प्रमुख रूप से शामिल रहे।
‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
इस अभियान में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अनुज कुमार और नायब तहसीलदार ऊन रविन्द्र कुमार शामिल रहे। जांच के दौरान एग्री जंक्शन कोंधला के दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने मौके पर निर्देश दिए कि सभी विक्रेता किसानों को बीज खरीद पर कैश मेमो अनिवार्य रूप से दें और स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान बीज के लिए लिए गए नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, और रिपोर्ट आने के बाद बीज अधिनियम 1966 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान में जनपद में खरीफ फसलों के लिए बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।











Discussion about this post