मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
मिमलाना रोड निवासी फहीम का परिवार गुरुवार को डॉक्टर के पास गया था। घर पर ताला लगा था। दिनदहाड़े चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखी आलमारियां खंगालकर लाखों के जेवरात व नकदी चुरा ली। घर लौटे परिजनों ने कमरों में सामान बिखरा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।










Discussion about this post