हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने निकाह के 50 दिन बाद ही अपने पति सलमान और ससुराल वालों के साथ गजब का खेल खेला. पहले बहू ने पति सलमान और ससुराल वालों का भरोसा जीता और फिर वह उनके साथ कांड कर डाला.
दरअसल निकाह के 50 दिन बाद ही बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फरार होने से पहले उसने अपने पति और ससुराल वालों को लस्सी पिला दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. लस्सी पीने के बाद परिवार गहरी नींद में सो गया और युवती प्रेमी संग फरार हो गई. बहू घर में रखा सारा पैसा और सोना-चांदी भी ले गई.
ये सनसनीखेज मामला हापुड सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा से सामने आया है. यहां रहने वाले सलमान का निकाह 50 दिन पहले सना नामक युवती के साथ हुआ था. सलमान कारपेंटर का काम करता है. 25 अप्रैल के दिन उसका निकाह लोनी की रहने वाली सना से हुआ था. निकाह के बाद सब ठीक था. मगर निकाह के 50 दिन बाद सना ने ऐसा धोखा दिया, जिसे जान पूरा परिवार हिल गया.
बताया जा रहा है कि सना ने रात 10 बजे अपने हाथों से लस्सी बनाई. बहू के हाथ की बनी लस्सी सभी ने पी भी ली. मगर इस लस्सी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था. इसको पीने के बाद सभी गहरी नींद में हो गए. सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा की सना गायब है. फिर ये भी सामने आया कि घर से सारा पैसा और जेवर भी गायब है.
मामले की जांच की गई तो सामने आया कि सना रात 1 बजे अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. दरअसल पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड हो गया और सना का कारनामा सामने आ गया. परिजनों ने फौरन बहू सना और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया.











Discussion about this post