Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

मॉरीशस को इतना महत्व क्यों देते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, कितनी पुरानी है दोनों देशों की दोस्ती

ब्रिटेन के अधिग्रहण से पहले मॉरीशस एक फ्रांसीसी उपनिवेश था.1700 के दशक में फ्रांसीसी शासन में सबसे पहले आज के पुडुचेरी इलाके से भारतीयों को मॉरीशस लाया गया था.

admin by admin
March 11, 2025
in नई दिल्ली
मॉरीशस को इतना महत्व क्यों देते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, कितनी पुरानी है दोनों देशों की दोस्ती
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन की यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे. वहां उनका परंपरागत रूप से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोगी की 2015 के बाद से यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है. वे 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मॉरीशस भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी है. यहां की 12 लाख की आबादी में भारतीय मूल के लोगों की संख्या करीब 70 फीसदी है. यह संख्या भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और खास बनाती है.

ब्रिटेन के अधिग्रहण से पहले मॉरीशस एक फ्रांसीसी उपनिवेश था.1700 के दशक में फ्रांसीसी शासन में सबसे पहले आज के पुडुचेरी इलाके से भारतीयों को मॉरीशस लाया गया था. उनसे राजमिस्त्री और मजदूर के रूप में काम करवाया जाता था. वहीं अंग्रेजों के शासनकाल में 1834 और 1900 के शुरुआती सालों में करीब पांच लाख भारतीय श्रमिक मॉरीशस लाए गए. इनमें से करीब दो तिहाई श्रमिक वापस भारत न जाकर मॉरीशस में ही बस गए.

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस का भी भारत से एक अनोखा संबंध है. महात्मा गांधी 1901 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटते समय मॉरीशस में कुछ समय के लिए रुके थे. उन्होंने भारतीय श्रमिकों को तीन परिवर्तनकारी संदेश दिए थे. वे थे- शिक्षा का महत्व, राजनीतिक सशक्तिकरण और भारत से जुड़े रहना. इस प्रकार, गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में, मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को मनाया जाता है. यह महात्मा की दांडी यात्रा की तिथि है.

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

मॉरीशस दुनिया के उन देशों में शामिल था, जिनके साथ स्वतंत्र भारत ने 1948 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे.दोनों देशों ने 2023 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे कर लिए थे. अंग्रेजों से 1968 में मिली आजादी के बाद से मॉरीशस पर मुख्य रूप से दो राजनीतिक परिवारों रामगुलाम (शिवसागर रामगुलाम और उनके बेटे नवीन रामगुलाम) और जगन्नाथ (अनिरुद्ध जगन्नाथ और बेटे प्रविंद जगन्नाथ) का शासन रहा है. पिछले साल कराए गए चुनाव में नवीन रामगुलाम को जीत मिली थी. वे इससे पहले 1995 से 2000 तक और 2005 से 2014 तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

नवीन रामगुलाम के पिता शिवसागर रामगुलान ने मॉरीशस के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था. वो आजाद मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरोजिनी नायडू सहित कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर काम किया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उनके गहरे संबंध थे. बोस की 1934 में आई किताब,’द इंडियन स्ट्रगल’ का प्रूफ पढ़ने का काम भी उन्होंने ने ही किया था.

पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले मार्च 2015 में मॉरीशस की यात्रा पर गए थे. उस यात्रा पर अगालेगा द्वीप पर परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारत और मॉरीशस ने एक समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए थे. इस समझौते में कहा गया था कि मॉरीशस के बाहरी द्वीप पर समुद्री और हवाई संपर्क को सुधारने के लिए बनाए जाने वाला बुनियादी ढांचा द्वीप के निवासियों के हालात को बेहतर बनाएगा. इसमें यह भी कहा गया था कि इससे मॉरीशस के सुरक्षा बलों को द्वीप की सुरक्षा में भी आसानी होगी.भारत ने वहां पर जेटी और हवाई पट्टी का निर्माण करवाया है. भारत अगालेगा द्वीप स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने पर भी काम कर रहा है.भारत मॉरीशस में सामुदायिक विकास की 96 परियोजनाओं पर काम कर रहा है.

भारत ने 2016 में मॉरीशस के लिए 353 मिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थे. इसके तहत मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस, सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग, आंख-कान-नाक के एक अस्पताल, आवास परियोजना और डिजिटल टैबलेट योजना जैसी परियोजनाएं शामिल थीं. भारत ने 2017 में मॉरीशस को 500 मिलियन डॉलर का कर्ज दिया था. इससे 10 परियोजनाओं का वित्त पोषण किया गया. इनमें से सात पहले ही पूरी हो चुकी हैं. इनके अलावा सिविल सर्विस कॉलेज, नेशनल आर्काइव्स, पुलिस अकादमी, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट और स्वास्थ्य केंद्रों जैसी परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है. शिक्षा और सांस्कृतिक के क्षेत्र में भी दोनों देशों में सहयोग है. भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र इंदिरा गांधी सेंटर फॉर इंडियन कल्चर मॉरीशस में खोला गया है. इस सेंटर में ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राएं संगीत, नृत्य और वादन की शिक्षा लेते हैं.
गए हैं.

करीब 70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला अगालेगा द्वीप मॉरीशस से 11 सौ किलोमीटर उत्तर में स्थित है. यह भारतीय दक्षिणी तट के करीब है. यहां भारत-मॉरीशस ने संयुक्त रूप से हवाई पट्टी और जेटी परियोजनाओं का उद्घाटन फरवरी 2024 में किया था. उस समय कुछ लोगों ने यह चिंता जताई कि भारत इस द्वीप पर सैन्य अड्डा बनाने का इरादा रखता है. इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने यह कहते हुए उन्हें खारिज कर दिया कि अगालेगा द्वीपों पर अपनी संप्रभुता छोड़ने का मॉरीशस का कोई एजेंडा कभी नहीं रहा है. उन्होंने कहा था कि अगालेगा को सैन्य अड्डे में बदलने का कोई एजेंडा कभी नहीं रहा है. उन्होंने मॉरीशस में भारत-विरोधी अभियान की निंदा की थी. हिंद महासागर में बढ़ती चीनी पैठ भारत की चिंता का विषय है. इसलिए वह मॉरीशस जैसे द्वीप देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है. मॉरीशस में पिछले साल विनाशकारी चक्रवाती तूफान चिडो आया था. उसने अगालेगा में भारी तबाही मचाई थी.उस समय भारत ने नौसेना के जरिए वहां पर राहत और बचाव का काम किया था.

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में यहां बनेगा एम्स, दिल्ली के नहीं लगाने होंगे चक्कर, पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलेगा इसका फायदा, जाने

Next Post

शामली में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू, समर्थन मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल

Next Post
शामली में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू, समर्थन मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल

शामली में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू, समर्थन मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

राजकीय स्वागत: रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत

राजकीय स्वागत: रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत

4 months ago
Honey Singh और Karan Aujla की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने आपत्तिजनक गानों पर लिया एक्शन, भेजा नोटिस

Honey Singh और Karan Aujla की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने आपत्तिजनक गानों पर लिया एक्शन, भेजा नोटिस

8 months ago
मुज़फ्फरनगर: सोरम में 15 वर्ष बाद होगी सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत, राकेश टिकैत बोले– “यह महापंचायत केवल एक आयोजन नहीं…

मुज़फ्फरनगर: सोरम में 15 वर्ष बाद होगी सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत, राकेश टिकैत बोले– “यह महापंचायत केवल एक आयोजन नहीं…

7 months ago
मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सुनीं जनसमस्याएं, तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सुनीं जनसमस्याएं, तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In