लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कफ सिरप से जुड़े एक मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के समाजवादी पार्टी से जुड़े होने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जांच में गिरफ्तार अभियुक्तों के समाजवादी पार्टी से संबंध सामने आए हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा।” उन्होंने कहा कि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
अखिलेश यादव का पलटवार-
मुख्यमंत्री के बयान के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जब ‘ख़ुद’ फँस जाओ, तो दूसरे पर इल्ज़ाम लगाओ। ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ।”










Discussion about this post