नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को इंडिगो एयरलाइन के चल रहे परिचालन संकट का मुद्दा ज़ोरदार ढंग से उठाया गया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस मामले में सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और स्पष्टीकरण की मांग की।
लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त होने के ठीक बाद, गौरव गोगोई ने इंडिगो की उड़ानों में लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण (cancellation) के कारण यात्रियों को हो रही भारी परेशानी का उल्लेख किया।
गोगोई ने विमानन मंत्रालय पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “सरकार को संसद के पटल से यह बताना चाहिए कि इस गंभीर संकट का समाधान करने की दिशा में सरकार क्या ठोस कदम उठा रही है?” उन्होंने जोर दिया कि विमानन मंत्रालय को इस स्थिति से निपटने के लिए उठाए जा रहे उपायों को सार्वजनिक करना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से इंडिगो एयरलाइन तकनीकी और परिचालन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही है, जिसके चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार के दखल और डीजीसीए (DGCA) के नोटिस के बावजूद, स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।











Discussion about this post