मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पांच वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए सीसी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद और भी विकास परियोजनाओं को अमल में लाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड 22 शांतिनगर में हुई, जहाँ सभासद पूजा कपिल पाल की मौजूदगी में सड़क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, राजेश पाराशर, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम व कपिल पाल उपस्थित रहे।
इसके बाद वार्ड 27 खालापार में सभासद नौशाद पहलवान वाली गली, वार्ड 29 भगीरथ कॉलोनी की दो सड़कों (सभासद शाजिया मोहम्मद असलम के साथ) तथा वार्ड 55 खालापार की दो सीसी सड़कों (सभासद उमरदराज के साथ) का लोकार्पण किया गया।
अंत में वार्ड 37 गांधी कॉलोनी की गली नंबर 14 से जुड़ी तीन लिंक गलियों का भी शुभारंभ हुआ, जहाँ सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, स. इकबाल सिंह, पंकज ढींगरा, बोधराज वाधवा, हर्ष पाहुजा, कमलदीप सिंह और घनश्याम ढींगरा सहित अन्य लोगों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया और आभार जताया।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर उन्हें काफी राहत मिली है।










Discussion about this post